लिमिटेड कारोबार करके फ्लैट हो गया सेंसेक्स, निफ्टी हुआ कमजोर

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :06 May 2024 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
लिमिटेड कारोबार करके फ्लैट हो गया सेंसेक्स, निफ्टी हुआ कमजोर

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शिखर से फिसल गया सेंसेक्स. फाइल फोटो

Stock Market: सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक 5 फीसदी चढ़ गया. बैंक का लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहने की सूचना के बाद इसका शेयर चढ़ा.

विज्ञापन

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सीमित दायरे में कारोबार करके बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सपाट हो गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हो गया. उच्च मूल्यांकन को लेकर चिंता के बीच निवेशकों की सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार एक दायरे में रहा.

73,895.54 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 17.39 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 73,895.54 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74,359.69 अंक तक गया, जबकि नीचे में 73,786.29 अंक तक आया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.15 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 22,442.70 अंक पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 732.96 अंक के नुकसान में रहा था और एनएसई निफ्टी 172.35 अंक टूटा था.

कंपनी शेयरों की क्या रही स्थिति

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक 5 फीसदी चढ़ गया. बैंक का लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहने की सूचना के बाद इसका शेयर चढ़ा. इसके अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही. वहीं, टाइटन 7 फीसदी लुढ़क गया. कंपनी का मार्च तिमाही का वित्तीय परिणाम निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहा. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों की कैसी रही स्थिति

सोमवार को एशिया के दूसरे बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे. जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,391.98 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू सूचकांक सीमित दायरे में रहे. उन्होंने कहा कि अधिक मूल्यांकन और मुनाफावसूली से अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले सूचकांकों (लार्जकैप, स्मॉलकैप और मिडकैप सूचकांक) में भी बिकवाली दबाव देखने को मिला. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.62 डॉलर प्रति बैरल रहा.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola