श्रावणी मेले के समापन पर शिवगंगा में होगी महाआरती, शंखनाद होगा आकर्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 6:18 AM
देवघर :श्रावणी मेला के समापन पर सावन पूर्णिमा के दिन संध्या सात बजे शिवगंगा तट पर जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसमें संताल परगना के सभी मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. आरती का आयोजन स्थानीय पुरोहित महेश श्रृंगारी के नेतृत्व में 21 […]
देवघर :श्रावणी मेला के समापन पर सावन पूर्णिमा के दिन संध्या सात बजे शिवगंगा तट पर जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इसमें संताल परगना के सभी मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. आरती का आयोजन स्थानीय पुरोहित महेश श्रृंगारी के नेतृत्व में 21 वैदिक पंडितों की टीम के द्वारा किया जायेगा.
इसके लिए भट्टर धर्मशाला के सामने शिवगंगा घाट में वृहत स्तर पर स्टेज बनाया जा रहा है तथा पूरे शिवगंगा को सजाया जा रहा है. आरती की भव्यता को बढ़ाने के लिए मिथिला के कलाकर विपिन मिश्रा को बुलाया जा रहा है. वे आरती में शंखनाद व डमरु वादन करेंगे. मालूम हो कि बीते वर्ष भी शंखनाद व डमरु वादन को काफी सराहना मिली थी.
सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम शिवगंगा में रहेगी तैनात : आरती में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं. वहीं शिवगंगा में किसी प्रकार की घटना से निबटने के लिए एनडीआरएफ की टीम बोट के माध्यम से गोताखोर सहित तैनात रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










