चितरा में जर्जर दीवार गिरने से दब कर बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

चितरा : दीवार गिरने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेश्वर भोक्ता की पत्नी छाया देवी (26) चापाकल में उक्त बच्चे को स्नान करा रही थी. इसी बीच चापाकल के बगल स्थित जर्जर दीवार गिर पड़ा. दीवार के मलवा में […]

विज्ञापन

चितरा : दीवार गिरने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेश्वर भोक्ता की पत्नी छाया देवी (26) चापाकल में उक्त बच्चे को स्नान करा रही थी. इसी बीच चापाकल के बगल स्थित जर्जर दीवार गिर पड़ा. दीवार के मलवा में वह बच्चा दब गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी और वह महिला भी घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा मधुपुर थाना के तेलोडीह गांव के मुकेश सिंह का पुत्र था.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक बच्चा चितरा अपने फुआ घर आया था. मौत के बाद मृतक के शव को उसके पैतृक गांव भेेज दिया गया. इस घटना से चितरा व तेलोडीह गांव में शोक माहौल व्याप्त है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola