सीओ ने एसडीओ को भेजी वैदिकालय जमीन की रिपोर्ट

देवघर: शहर के झौंसागढ़ी मौजा के रघुनाथ रोड स्थित वैदिकालय की जमीन के मामले में देवघर सीओ शैलेश कुमार ने एसडीओ जय ज्योति सामंता को रिपोर्ट दो दिनों पूर्व सौंप दी. चार माह पूर्व एसडीओ ने सीओ से वैदिकालय की जमीन से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी. बताया जाता है कि सीओ द्वारा भेजी गयी जांच […]
देवघर: शहर के झौंसागढ़ी मौजा के रघुनाथ रोड स्थित वैदिकालय की जमीन के मामले में देवघर सीओ शैलेश कुमार ने एसडीओ जय ज्योति सामंता को रिपोर्ट दो दिनों पूर्व सौंप दी.
चार माह पूर्व एसडीओ ने सीओ से वैदिकालय की जमीन से संबंधित रिपोर्ट मांगी थी. बताया जाता है कि सीओ द्वारा भेजी गयी जांच रिपोर्ट में पुराने डीड का जिक्र किया गया है. इसमें वैदिकालय की संस्कृति का भी उल्लेख किया गया है. इस रिपोर्ट में पिछले वैदिकालय की जमीन को लेकर देवघर कोर्ट में दाखिल टाइटल सूट को भी दर्शाया गया है.
इससे पहले भी अंचल कार्यालय से दो वर्ष पूर्व वैदिकालय की जमीन संबंधित जांच रिपोर्ट तत्कालीन सीओ ने तत्कालीन डीसी को भेजी थी. उक्त रिपोर्ट में वैदिकालय की जमीन पर एनओसी जारी नहीं करने की सहमति दी गयी थी. चूंकि वैदिकालय की जमीन पर कभी पठन-पाठन कभी हुआ करता था. मालूम हो कि वैदिकालय में दो कठ्ठा 15 धुर जमीन पर धर्मशाला स्थित होने का जिक्र डीड में भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




