रैक प्वाइंट पर भीग कर गरीबों का चावल बर्बाद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jun 2018 6:15 AM
विज्ञापन

58 वैगन में आया था 75 हजार बोरा चावल 50 हजार बोरे उतार कर रखे गये थे रैक प्वाइंट पर बारिश में भीग कर फटे कई चावल के बोरे, पानी में बहा चावल गोदाम प्रबंधक ने ईद पर चावल नहीं उतारने का पहले ही किया था आग्रह मधुपुर : रैक प्वाइंट पर एफसीआइ पदाधिकारियों की […]
विज्ञापन
58 वैगन में आया था 75 हजार बोरा चावल
50 हजार बोरे उतार कर रखे गये थे रैक प्वाइंट पर
बारिश में भीग कर फटे कई चावल के बोरे, पानी में बहा चावल
गोदाम प्रबंधक ने ईद पर चावल नहीं उतारने का पहले ही किया था आग्रह
मधुपुर : रैक प्वाइंट पर एफसीआइ पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण लाखों रुपये का चावल पानी में बर्बाद हो गया. शुक्रवार को 58 वैगन में कुल 75 हजार बोरे आये थे. उनमें से रैक प्वाइंट पर 50 हजार बोरे उतार दिये गये थे. चावल खुले आसमान के नीचे आनन-फानन में अनलोड कर दिया गया. तेज हवा के साथ आयी बारिश के कारण चावल के बोरे भीगते रहे. इससे चावल में नमी आ गयी. कुछ चावल की बोरे फट गये जिससे चावल बह गया. चावल से भरा रैक शुक्रवार को रेलवे साइडिंग पर पहुंचा तो एफसीआइ के अधिकारियों ने मौसम ठीक नहीं होने के बावजूद चावल को खुले में छोड़ दिया. इसे भीगने से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया,
जबकि एफसीआइ गोदाम मालिक 15 दिन पहले ही पत्र लिख कर ईद के समय चावल की रैक नहीं भेजे जाने का आग्रह कर चुके थे. साइडिंग में अनाज के रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं है. लाखों रुपये का राजस्व रेलवे को मिलने के बाद भी रेलवे यहां अनाज की दुर्दशा होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










