मोहनपुर के सात गांवों में पुनासी नहर के कार्यस्थल पर धारा 144 लागू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2018 5:38 AM
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सात गांवों में बंद पड़ी पुनासी नहर परियोजना के कार्य स्थल से 500 गज की परिधि में एसडीओ रामनिवास यादव ने धारा 144 लगा दिया है. इसमें हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराजकुरुमटांड, शहरपुरा, गढ़ियारी, ओंराबारी व देवथर गांव शामिल है. एसडीओ के अनुसार, उक्त सात गांवों के रैयतों द्वारा लगातार नहर […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के सात गांवों में बंद पड़ी पुनासी नहर परियोजना के कार्य स्थल से 500 गज की परिधि में एसडीओ रामनिवास यादव ने धारा 144 लगा दिया है. इसमें हिरणाटांड़, लोढ़ीवरण, विराजकुरुमटांड, शहरपुरा, गढ़ियारी, ओंराबारी व देवथर गांव शामिल है. एसडीओ के अनुसार, उक्त सात गांवों के रैयतों द्वारा लगातार नहर के निर्माण कार्य बाधित किये जाने से विधि-व्यवस्था की समस्या बनी रहती है. उक्त सात गांवों में पुनासी नहर परियोजना के कार्यस्थल से 500 गज की परिधि में कोई आम सभा का आयोजन नहीं होगा.
लाउडस्पीकर नहीं लगाया जायेगा व पांच की संख्या से अधिक लोग नहीं जुटेंगे. हरवे-हथियार व लाठी-डंडे के साथ कोई व्यक्ति कार्य स्थल से 500 गज की परिधि में नहीं जायेंगे. अगर किसी व्यक्ति द्वारा धारा 144 को उल्लंघन किया गया तो उनकी गिरफ्तारी होगी. यह आदेश पुनासी नहर परियोजना में कार्यरत पदाधिकारी, कर्मियों, पुलिस बल, मिस्त्री व मजदूरों में नहीं लागू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










