घाटशिला सीओ के देवघर व सारठ स्थित आवास पर हुई छापेमारी
देवघर/सारठ : आय से अधिक संपत्ति के मामले में घाटशिला अंचल में पदस्थापित सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह के सारठ थानांतर्गत गिरशोली गांव स्थित पैतृक आवास व देवघर स्थित मकान में अपराध निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. छापेमारी में धनबाद व दुमका की एसीबी टीम शामिल थी. घाटशिला सीओ के खिलाफ […]
हालांकि मामला अनुसंधानरत रहने के वजह से डीएसपी रवानी ने पत्रकारों को कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया. एसीबी टीम सीओ सिंह के आवास पर दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंची और सर्च अभियान की कार्रवाई करीब 7:30 बजे संध्या में समाप्त हुई. सर्च अभियान पूरी करने के बाद एसीबी डीएसपी रवानी ने बताया कि सीओ राजेंद्र सिंह जब धनबाद जिले के बाघमारा में पदस्स्थापित थे, तभी उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था. इस संबंध में एसीबी थाना धनबाद में कांड संख्या 16/17 दिनांक 29.05.17 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस दौरान एसीबी टीम के साथ बतौर दंडाधिकारी देव प्रसाद, बीसीओ सुरेश सिंह, एसीबी इंस्पोक्टर इंद्रदेव राम व अन्य भी शामिल थे. एसीबी की इस कार्रवाई में जिला बल के महिला व सशस्त्र जवान भी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










