नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
मुखिया पूनम कुमारी के नेतृत्व में राधे कृष्ण सांस्कृतिक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया
प्रतापपुर. गजवा पंचायत के बाघाकोला व पांति गांव में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. इस दौरान मुखिया पूनम कुमारी के नेतृत्व में राधे कृष्ण सांस्कृतिक दल द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गयी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से होने वाली शारीरिक, सामाजिक एवं आर्थिक हानियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया. साथ ही बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और समाज में उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को भी उजागर किया गया, जिससे ग्रामीणों को जागरूक होने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर अशोक यादव, मिथिलेश यादव, बुद्धिजीवी, वार्ड सदस्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










