चतरा के पुलिस जवान प्रकाश यादव को मिला मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार, हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से सम्मानित होते प्रकाश यादव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पत्थलगड्डा के पुलिस जवान प्रकाश यादव को मिला मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार. उत्कृष्ट कार्य और वीरता के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित. क्षेत्र में खुशी का माहौल.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा: थाना में पदस्थापित झारखंड पुलिस के जवान आरक्षी प्रकाश यादव को उत्कृष्ट कार्य और वीरता के लिए मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया.

विज्ञापन

सम्मान मिलने पर थाना और प्रखंड में खुशी

प्रकाश यादव को यह सम्मान मिलने से पत्थलगड्डा थाना सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है. इस उपलब्धि पर थाना प्रभारी राकेश कुमार समेत थाना परिवार के सभी पुलिसकर्मियों और प्रखंडवासियों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola