Chatra News: बक्सा डैम पहुंचे DC, खुद बोटिंग कर लिया पर्यटन सुविधाओं का जायजा

Updated:
विज्ञापन

डैम का निरीक्षण करते करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा डीसी ने बक्सा डैम में पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण किया और बोटिंग का आनंद लिया. मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के विकास पर जोर दिया.

विज्ञापन

इटखोरी(चतरा). चतरा जिला प्रशासन चतरा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हो गया है. इसका उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक बनाना है. इसी क्रम में उपायुक्त रवि आनंद ने इटखोरी प्रखंड स्थित बक्सा डैम का निरीक्षण किया. उन्होंने डैम में बोटिंग कर पर्यटन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

बक्सा डैम में सुविधाओं के विस्तार की तैयारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बक्सा डैम में वर्तमान में उपलब्ध पर्यटक सुविधाओं की समीक्षा की. साथ ही भविष्य में विकसित की जाने वाली सुविधाओं और प्रस्तावित विकास योजनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को बक्सा डैम समेत जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके अलावा पर्यटन स्थलों के नियमित रखरखाव, मौजूदा सुविधाओं के बेहतर संचालन और प्रस्तावित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ज़रूरी कदम उठाने को कहा.

मां भद्रकाली मंदिर में संध्या आरती में हुए शामिल

बक्सा डैम के निरीक्षण के बाद उपायुक्त रवि आनंद इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने माता के दर्शन किए और संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की. मौके पर इटखोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकीरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में एनीमिया की गंभीर स्थिति, 54.6% महिलाओं में खून की कमी, बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति भी चिंताजनक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola