सात रोजगार सेवकों के मानदेय कटौती का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सात रोजगार सेवकों के मानदेय कटौती का आदेश

विज्ञापन

सिमरिया. बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक की. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले सात रोजगार सेवकों का एक सप्ताह का मानदेय कटौती करने का आदेश जारी किया है. जिसमें चोपे पंचायत के रोजगार सेवक चोपे देवेंद्र राम, हुरनाली के मुजाहिद अंसारी, इचाक के परमेश्वर राम, जिरुआखुर्द के कर्नल कजाफी, पीरी के नवीन कुमार, सबानो व कसारी के सत्या कुजूर व सेरेनदाग के रोजगार सेवक गणेश सत्यार्थी शामिल है. इन रोजगार सेवकों पर मनरेगा तहत प्रति परिवार को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध नही कराने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में कार्य शुरू नहीं, आवास के लाभुकों का 95 मानव दिवस का भुगतान नही, 50 प्रतिशत से कम मानव दिवस का लक्ष्य प्राप्त नहीं, वित्तीय वर्ष 2022- 23 से पूर्व की योजनाओ को पूर्ण करते हुए बंद नहीं, इ-केवाइसी 70 प्रतिशत कम कराने जैसे मामले शामिल है. बीडीओ ने कहा कि कार्य में सुधार लाने के लिए पूर्व में भी कई बार स्पष्टीकरण किया गया था. लेकिन किसी प्रकार के सुधार नहीं पाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola