बस की चपेट में आने से पत्रकार के पिता की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पदमपुर गांव से अपने पैतृक गांव बाइक से लौट रहे थे. इ
विज्ञापन
टंडवा. सिमरिया-टंडवा पथ तेलियाडीह के पास यात्री बस की चपेट में आने से सराढ़ु निवासी सच्चिदानंद सिंह उर्फ सुधीर सिंह (65) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वे पत्रकार कृष्णमुरारी सिंह के पिता थे. वे धनगड्डा के पदमपुर गांव से अपने पैतृक गांव बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान यात्री बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन