ePaper

Dream 11: करोड़पति दर्जी भर रहा सपनों की उड़ान, खपरैल मकान से फ्लैट में होगा शिफ्ट, 49 रुपए से चमकी है किस्मत

Updated at : 04 Apr 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Dream 11 Crorepati tailor shaheed

ड्रीम 11 से करोड़पति बना दर्जी शाहिद

Dream 11: चतरा का करोड़पति दर्जी अब सपनों की उड़ान भर रहा है. ड्रीम इलेवन (Dream 11) से तीन करोड़ रुपए जीतने के बाद शाहिद की जिंदगी बदल गयी है. खपरैल मकान में उसने परिवार के साथ लंबे वक्त तक जीवन गुजारा, लेकिन करोड़पति बनने के बाद अब वह राजधानी रांची में अपना आशियाना ढूंढ रहा है. वह रांची में फ्लैट की खरीदारी में जुटा है.

विज्ञापन

Dream 11: चतरा, तसलीम-ड्रीम इलेवन (Dream 11) से कई लोगों की जिंदगी रातोंरात बदल गयी है. झारखंड के भी कई युवा ऐसे हैं, जिनकी किस्मत बदल गयी है. कभी सामान्य जिंदगी जीने पर मजबूर थे. आज करोड़पति हैं. इन्हीं में से एक हैं चतरा के टेलर (दर्जी) शाहिद. इन्होंने तीन करोड़ रुपए जीत लिए हैं. ये अब तक की सर्वाधिक राशि है. इससे पहले राज्य के युवा एक करोड़ तक जीत चुके हैं.

Dream 11 से करोड़पति बना शाहिद रांची में खरीद रहा फ्लैट


ड्रीम इलेवन ने चतरा के शाहिद की किस्मत पूरी तरह चमका दी है. कभी दर्जी के रूप में काम कर अपना परिवार चला रहा शाहिद अब करोड़पति है. खपरैल मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा शाहिद अब राजधानी रांची में अपना आशियाना ढूंढ रहा है. तीन करोड़ रुपए जीतने के बाद शाहिद अब अव्वल मोहल्ला स्थित टेलर दुकान में एक दिन भी नहीं आया. झारखंड की राजधानी रांची में वह फ्लैट की खरीदारी करने में जुटा है.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में दर्जी की ही रातोंरात नहीं चमकी किस्मत, आठवीं पास से लेकर ये बन चुके हैं करोड़पति

Dream 11 से तीन करोड़ जीतने वाला चतरा का पहला व्यक्ति


25 मार्च 2025 को चतरा शहर के दर्जी बिगहा के रहनेवाले शाहिद ने ड्रीम इलेवन में अपना भाग्य आजमाया था और रातोंरात करोड़पति बन गया था. इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के पांचवें मुकाबले पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में शाहिद ने ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनायी थी और जीतकर करोड़पति बन गया था. उसने तीन करोड़ रुपए जीत लिए थे. ऑनलाइन फैंटेसी ऐप ड्रीम इलेवन में तीन करोड़ रुपए जीतनेवाला शाहिद चतरा का पहला व्यक्ति है. इससे पहले एक युवक ने एक करोड़ रुपए जीते थे.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : धनवर्षा होते ही मायानगरी मुंबई पहुंचा करोड़पति दर्जी, 49 रुपए से जीते हैं तीन करोड़

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola