चतरा में कोरोना से मृत व्यक्ति का सर्वेक्षण शुरू, सामान्य मौत वालों के परिजन भी अब बता रहे हैं कोरोना से हुई है मौत

Updated:
विज्ञापन

जो लोग सामाजिक डर से मौत का कारण छुपाये थे, उनके परिजन भी अब कोरोना से हुई मौत बता रहे हैं. दूसरी ओर सामान्य मौत वालों के परिजन भी मौत की वजह कोरोना बता रहे हैं.

विज्ञापन

चतरा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जिन व्यक्तियों की मौत हुई है, उनका सर्वेक्षण किया जा रहा है. सरकार द्वारा उनके परिवार को सहायता दिये जाने की संभावना है. प्रखंड में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 45 लोगों का नाम सूची में है, लेकिन सर्वेक्षण टीम को कुछ अलग जानकारी प्राप्त हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जो लोग सामाजिक डर से मौत का कारण छुपाये थे, उनके परिजन भी अब कोरोना से हुई मौत बता रहे हैं. दूसरी ओर सामान्य मौत वालों के परिजन भी मौत की वजह कोरोना बता रहे हैं.

सरकारी आंकड़ों व गांवों में मिल रही आंकड़ों के हिसाब से यह संख्या काफी हो रही है. एक अधिकारी ने कहा कि जिनके पास कोरोना से मृत्यु का सर्टिफिकेट होगा, उनका नाम सूची में शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola