सिमरिया में विकास योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक कर निर्देश देते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमरिया में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने मनरेगा, आवास, बाल विवाह मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण अभियानों पर प्रगति जानी और अहम निर्देश दिए. पूरी जानकारी देखें.

विज्ञापन

सिमरिया (चतरा): बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान मनरेगा (वीबी-जी रामजी), 15वें वित्त आयोग, आवास योजनाओं, स्थापना दिवस पखवाड़ा, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और 15 से 28 नवंबर तक चल रहे रोजगार सृजन अभियान की प्रगति की जानकारी ली गयी.

विज्ञापन

स्थापना दिवस पखवाड़े के कार्यक्रमों की समीक्षा

बैठक में 15 से 23 नवंबर तक मनाये जा रहे स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. इसके तहत 15 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता दौड़, छठ घाटों और जल स्रोतों की सामूहिक सफाई तथा 17 नवंबर को पूजा के बाद घाटों की सफाई की जानकारी ली गयी. बीडीओ ने 18 नवंबर को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण, 19 नवंबर को तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ ग्राम, 20 नवंबर को प्लास्टिक मुक्त पंचायत, 21 नवंबर को स्वच्छता एवं प्रतियोगिता, 22 नवंबर को स्वस्थ एवं सशक्त कार्यक्रम तथा 23 नवंबर को सांस्कृतिक अभियान आयोजित कर पखवाड़े का सफल समापन करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पति से विवाद के बाद विवाहिता की मौत, मां का आरोप- जहर देकर की गई बेटी की हत्या

आवास निर्माण और रोजगार सृजन पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2016-22 और 2024-25, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, पीएम जनमन और अबुआ आवास योजना की पंचायतवार प्रगति की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी पंचायतों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.वहीं, मनरेगा (वीबी-जी रामजी) और रोजगार सृजन अभियान के तहत ई-केवाईसी, जलदूत ऐप, युक्तधारा मॉनिटरिंग और पुरानी योजनाओं के लंबित भुगतान की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी पंचायतों को अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया.

बाल विवाह के खिलाफ चलायें जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए 21 अक्तूबर से 21 दिसंबर तक 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बीडीओ ने पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया.बैठक में सभी मुखिया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक आवास, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और जेएसएलपीएस के कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: दो साल पहले हुई थी शादी, अब संदिग्ध हालत में मिली विवाहिता की मौत; ससुराल पक्ष पर आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola