चतरा : बकरी चोरी के आरोपियों को पेड़ में बांध कर पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चतरा : चतरा जिला के सदर थाना स्थित संघरी गांव में शनिवार को बकरा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों की पेड़ से बांध कर जम कर पिटाई की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को ग्रामीणों से बचाया और सदर अस्पताल में इलाज कराया. इसके बाद चोरी के आरोप में तीनों […]
विज्ञापन
चतरा : चतरा जिला के सदर थाना स्थित संघरी गांव में शनिवार को बकरा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों की पेड़ से बांध कर जम कर पिटाई की. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को ग्रामीणों से बचाया और सदर अस्पताल में इलाज कराया. इसके बाद चोरी के आरोप में तीनों को जेल भेज दिया.
गिरफ्तार जयकिशन, रूपा बिंद व कुंदन कुमार गया जिले के मुफस्सिल थाना के पाराडीह के निवासी हैं. ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह से गांव में एक दर्जन से अधिक बकरा की चोरी हो चुकी है. उक्त युवक ही चोरी कर बाहर के बाजार में ले जाकर बेचा करते थे. शनिवार को तीनों बकरा चोरी कर भागते हुए पकड़े गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन