गोलंबर निर्माण और प्रतिमा लगाने का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित सिमरिया की शान गोलंबर व नेता जी की प्रतिमा लगाने का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है. 10 दिन गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे यहां के लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि सात जून को सांसद […]

विज्ञापन

सिमरिया : प्रखंड मुख्यालय के सुभाष चौक स्थित सिमरिया की शान गोलंबर व नेता जी की प्रतिमा लगाने का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है. 10 दिन गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे यहां के लोगों में रोष है. लोगों का कहना है कि सात जून को सांसद आये थे. उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

आजसू पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी देकर चुप्पी साधे हुए है. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय रहते गोलंबर का निर्माण व प्रतिमा लगाने का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इधर, एसडीओ दीपू कुमार ने कहा कि सीसीएल के जीएम से बात हुई है. गोलंबर व प्रतिमा लगाने की बात कही है. जीएम ने इंजीनियर से मापी कर रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने जल्द कार्य करने की बात कही है. एसडीओ ने बताया कि गोलंबर चौक के बीच में होगा. सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सड़क के किनारे केशर हिंद की जमीन पर लगाया जायेगा. मालूम हो कि छह जून की रात अज्ञात कोल वाहन ने स्वतंत्रता सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola