हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूटी
हटरगंज : प्रखंड के पंडरी मोड़ पर अपराधियों ने बुधवार देर शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया. हथियार से लैस तीन अपराधियों ने सुग्गी गांव निवासी संजीत मिश्रा से बाइक (जेएच13डी-1187)लूट ली. श्री मिश्रा ने बताया कि बुधवार की शाम हंटरगंज से घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने पंडरी मोड़ […]
हटरगंज : प्रखंड के पंडरी मोड़ पर अपराधियों ने बुधवार देर शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया. हथियार से लैस तीन अपराधियों ने सुग्गी गांव निवासी संजीत मिश्रा से बाइक (जेएच13डी-1187)लूट ली. श्री मिश्रा ने बताया कि बुधवार की शाम हंटरगंज से घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने पंडरी मोड़ पर रुकने का इशारा किया. नहीं रुकने पर गोली चला दी. डर से बाइक छोड़ कर वहां से भाग निकला.
आपके शहर में
भागने के क्रम में नकद पैसे व मोबाइल फोन भी वहीं गिर गया. इसके बाद अपराधी बाइक, मोबाइल फोन व पैसे उठा कर ले गये. उन्होंने बताया कि तीनों अपराधी बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आये थे. इस संबंध में थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए