Chaibasa News : गोरेयाडूबा में दो घर तोड़े, तेंतोड़ीपोसी में एक एकड़ में चना समेत कई फसलें रौंदीं

Updated:
विज्ञापन

घर और फसलों को भारी नुकसान के बाद दीदीबुरु जंगल लौटे गजराज

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बीते शुक्रवार की देर रात दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के इस आतंक से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों ने न केवल लोगों के आशियाने उजाड़े, बल्कि खेतों में लगी मेहनत की फसल को भी पूरी तरह रौंद दिया. जानकारी के अनुसार, हाथियों का दल सबसे पहले पट्टाजैंत पंचायत के गोरेयाडूबा गांव में पहुंचा. यहां हाथियों ने उत्पात मचाते हुए गुरुचरण चातोंबा और टूमकुई पूर्ति के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी.

खेतों में मचायी तबाही:

गोरेयाडूबा के बाद हाथियों ने तोडांगहातू पंचायत के तेंतोड़ीपोसी गांव का रुख किया. यहां हाथियों ने खेती को निशाना बनाया. हाथियों ने राजू हेंब्रम की एक एकड़ में लगी चना की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दिया. वहीं गौरी शंकर हाइबुरु की 50 डिसमिल में लगी चने की फसल तहस-नहस, मनोज हाइबुरु की अरहर की फसल को पैरों तले रौंद डाला, रसीला कांडेयांग की टमाटर के पौधों को नुकसान पहुंचाया. वहीं पेलोंग गागराई की आलू के बागान को भी हाथियों ने उजाड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रातभर उत्पात मचाने के बाद शनिवार तड़के लगभग तीन बजे दोनों हाथी वापस दीदीबुरु जंगल की ओर लौट गए. फिलहाल ग्रामीण वन विभाग से मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola