ePaper

Chaibasa News : रेलवे का टॉर्चर : 4.30 घंटे में सीकेपी से टाटा पहुंची गीतांजलि एक्सप्रेस

Updated at : 06 Mar 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : रेलवे का टॉर्चर : 4.30 घंटे में सीकेपी से टाटा पहुंची गीतांजलि एक्सप्रेस

चक्रधरपुर. मालगाड़ियों को प्राथमिकता, घंटों परेशान रहे यात्री

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेलमंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी अब यात्रियों के धैर्य की परीक्षा लेने लगी है. मालगाड़ियों को रास्ता देने के फेर में प्रीमियम और सुपरफास्ट ट्रेनें लेट से चलायी जा रही हैं. यात्रियों के अनुसार, शुक्रवार को गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जिसे महज 14 किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग गए.

महज 14 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 3 घंटे :

सूत्रों के अनुसार, गीतांजलि एक्सप्रेस सुबह 8:57 बजे चक्रधरपुर स्टेशन से रवाना हुई थी. सामान्य तौर पर चक्रधरपुर से राजखरसावां की दूरी तय करने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है, लेकिन शुक्रवार को यह सफर तय करने में करीब 3 घंटे लग गये. ट्रेन रवाना होने के कुछ ही देर बाद बड़ाबांबो और राजखरसावां के बीच घंटों खड़ी रही. यात्रियों ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर आगे-पीछे कई मालगाड़ियों को पास कराया गया. ट्रेन सुबह 11:57 बजे राजखरसावां पहुंची. यानी महज 14 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन को 3 घंटे लग गए. भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों ट्रेन के रुकने से यात्रियों का बुरा हाल था. पानी और जलपान की किल्लत के बीच लोग बेबस नजर आए. यात्रियों ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को पास कराया गया. इससे हमलोगों को काफी परेशानी हुई.

यात्रियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

आमतौर पर चक्रधरपुर से टाटानगर का सफर लगभग 55 मिनट में पूरा हो जाता है, लेकिन शुक्रवार को गीतांजलि एक्सप्रेस को राजखरसावां से टाटानगर पहुंचने में भी करीब पौने दो घंटे लग गए. कुल मिलाकर, चक्रधरपुर से टाटानगर तक का सफर 4.30 घंटे में पूरा हुआ. यात्रियों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे केवल माल ढुलाई और राजस्व बढ़ाने पर केंद्रित है. यात्री ट्रेनों को घंटों लूप लाइन या बीच रास्ते में खड़ा कर दिया जाता है ताकि मालगाड़ियां बिना रुके निकल सकें.

– होली को लेकर अधिकतर लोको पायलट छुट्टी पर हैं. लोको पायलट की कमी के कारण मालगाड़ी जगह-जगह खड़ी हो गयी थी. इस कारण गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन को चक्रधरपुर से टाटानगर तक लूप लाइन से ले जाना पड़ा. लूप लाइन की गति धीमी रहती है. इस कारण गीतांजलि एक्सप्रेस टाटानगर देर से पहुंची और यात्रियों को परेशानी हुई. –

आदित्य चौधरी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक.

रांची-दिल्ली राजधानी समेत दपू रेलवे की 8 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

चक्रधरपुर. रांची रेल मंडल में विकास कार्य से रांची-दिल्ली राजधानी समेत 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने टोरी-बरकाखाना-मेसरा-टाटीसिलवे-रांची होकर परिवर्तित मार्ग से ट्रेनों को चलाने की सूचना जारी की है. इससे यह ट्रेनें इन तिथियों में टोरी-लोहरदगा-रांची मार्ग से होकर नहीं चलेंगी.

ट्रेन संख्या व नाम

इन तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 11 व 18 मार्च20407 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12 व 19 मार्च

12454 नयी दिल्ली-रांची एक्सप्रेस 14 मार्च12453 रांची-नयी दिल्ली एक्सप्रेस 15 मार्च

18632 चोपान-रांची एक्सप्रेस 9,12,14,16 व 19 मार्च18631 रांची-चोपान एक्सप्रेस 8,11,13,15,18 व 20 मार्च

18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस 10 से 15 मार्च, 17 से 20 मार्च तक18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस 9 से 14 मार्च, 16 से 20 मार्च तक

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola