Chaibasa News : हाथी ने घर की दीवार तोड़ 20 क्विंटल धान खाया

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव

विज्ञापन

मझगांव.

मझगांव प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की देर रात देर एक दंतैल हाथी ने सोनापोस पंचायत अंतर्गत ग्राम केशवना के मोटाइसाइ में शिवचरण चातार के घर की दीवार तोड़कर लगभग 20 क्विंटल धान को चट कर बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने फटाका फोड़ हाथी को भगाने लगे. हाथी कई बार लोगों को दौड़ाने लगा. गांव में लोग रातभर मसाल पकड़ कर पहरा लगाते रहें. सोमवार की सुबह छह बजे हाथी वहां से निकल कर घोड़ाबंधा पहुंचा. यहां दो घरों को तोड़कर अनाज समेत अन्य सामग्रियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर शाम को हाथी गांव से निकल कर हल्दिया जंगल में बसेरा बनाया हुआ है. घोड़ाबंधा क्षेत्र के लोगों में खौफ का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola