Chaibasa News : लंबित राशि और न्यूनतम वेतन का भुगतान करे सरकार

Updated:
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने तक करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन

चक्रधरपुर. झारखंड के चक्रधरपुर अनुमंडल में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयुक्त संघ के बैनर तले रसोइयों ने विभिन्न मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया है. बुधवार को दर्जनों रसोइया पूर्व विधायक शशि भूषण सामड से मिलीं और अपनी समस्याएं बताईं. रसोइयों ने न्यूनतम वेतन, 2021 से लंबित एप्रेन कैंप व सालाना दो साड़ी सेट, संयोजिका-अध्यक्ष को समान मानदेय, 60 वर्ष आयु सीमा हटाकर परिवारजन को नौकरी, काम के दौरान चोट व मृत्यु पर 10 लाख बीमा, पेंशन-इपीएफ-ग्रेच्युटी जैसी मांगें रखीं. स्थायी नियमावली तक गरीबी से मुक्ति व आश्रितों को सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

विद्यालय में काम के दरमियान 26 जुलाई 2025 सोनुवा प्रखंड के हंडीमारा स्कूल में किचन की खिड़की को बंद करने के दरमियान गिर गई. जिससे रसोईया का सर में चोट लग गई. अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में दिनांक 12 अगस्त 2025 को उनका मौत हो गयी. उन्हें मुआवजा दिया जाए व इनके आश्रित को विद्यालय में काम दिया जाए. राज्य भर के स्कूल में काम करने में जल गई रसोइया का विभाग द्वारा इलाज नहीं किया गया. इन लोगों ने अपने पैसा से इलाज कराई है. इन लोगो का इलाज का जो खर्च हुआ है इसकी सुची पूर्व में जमा किए है पर अब तक खर्च का राशि लोगों को नहीं मिला है. इनकी राशि शीध्र भुगतान किया जाय और अकारण राज्य भर से जिन रसोइया-संयोजिका को हटाया गया उन्हें काम पर पुन: वापस रखा जाय. इस दौरान पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने कहा कि रसोईयाओं का मांग जायज है. उनकी मांगों को लेकर उपायुक्त व मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola