Chaibasa News : सपने साकार होते हैं मेहनत से, तनाव से नहीं
गुवा क्लब: 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए विशेष सत्र में डॉ स्मिता ने कहा
गुवा. गुवा क्लब में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया. डॉ. स्मिता भास्कर ने विद्यार्थियों को भयमुक्त वातावरण में परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया. डॉ स्मिता भास्कर ने कहा कि सफलता का असली अर्थ वही है, जहां कार्य करने में खुशी का एहसास हो. उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे परीक्षा के दबाव को खुद पर हावी न होने दें. उन्होंने कहा कि यदि आप सही दिशा, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं, तो आपके हर सपने साकार हो सकते हैं. समय और कार्य का सही प्रबंधन ही आपकी सफलता की कुंजी है.
विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘हम होंगे कामयाब’ गीत गाये:
इस मौके पर विद्यार्थियों ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और परीक्षा से जुड़ी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया. सत्र के अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ””””हम होंगे कामयाब”””” गीत गाया. इससे पूरा वातावरण उत्साह और जोश से भर गया. बच्चों ने माना कि यह सत्र उनके लिए एक सुखद और यादगार अनुभव रहा. इस अवसर पर डॉ स्मिता भास्कर के साथ गीता आनंद, अनिल कुमार, माधवी पांडेय, प्रसन्न आचार्या, आकांक्षा सिंह, पुष्पांजलि नायक, इशिका गुप्ता, अरविंद साहू, जयमंगल साव, योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, विजय मालवा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए