Chaibasa News : तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान हवलदार की मौत
वह तबीयत खराब होने पर 24 जनवरी को छुट्टी लेकर जगन्नाथपुर आये थे
चाईबासा. जगन्नाथपुर निवासी सिलास कुजूर (51) की चाईबासा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सिलास कुजूर की मौत की खबर पाकर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को उनके पैतृक गांव जगन्नाथपुर भेज दिया गया. सिलास कुजूर लातेहार में हवलदार के पद पर कार्यरत थे. वह अविवाहित थे. परिजनों ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने पर 24 जनवरी को छुट्टी लेकर जगन्नाथपुर आये थे. अधिक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुछ दिन पूर्व चाईबासा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान शनिवार शाम में उनकी मौत हो गयी.
पुलिस लाइन में दी गयी अंतिम सलामी : चाईबासा पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा के सचिव ताराचांद महतो ने बताया कि हवलदार सिलास कुजूर लंबे से बीमार चल रहे थे. उनका चाईबासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. पुलिस केंद्र चाईबासा में पुलिस परिवार की ओर से उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गयी. उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में दस हजार रुपये दिये गये. इस मौके पर संतोष कुमार, प्रतीक कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, अनूप लकड़ा समेत पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए