Chaibasa News : महिला वर्ग : 10 किमी दौड़ में संध्या प्रथम, रुक्मिणी द्वितीय

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी : रन -ए- थाॅन में 4275 लोगों ने लगायी दौड़

विज्ञापन

-विजेता धावकों में 5.67 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

नोवामुंडी.

टाटा स्टील (नोवामुंडी) की ओर से टाटा स्टील कॉम्प्लेक्स में रन- ए- थाॅन का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारम्भ शैलजा सुंदरम, जीएम अतुल भटनागर, सुरभि भटनागर, मुख्य प्रशासक दीपक श्रीवास्तव, सीनियर मैनेजर निशिकांत सिंह ने किया. रन-ए-थॉन में 4275 लोगों ने दौड़ लगायी. प्रतियोगिता महिला-पुरुष ,बालक-बालिका और दिव्यांगजन के लिए थे.

इसमें 10 किमी दौड़, 7 किलोमीटर दौड़, 5 किलो मीटर दौड़ महिला और पुरुष दोनों के लिए थे. साथ ही दिव्यांगजन के लिए 2 किलो की रेस का आयोजन किया गया. रन-ए-थाॅन प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिये ओडिशा, बंगाल, बिहार, यूपी, दिल्ली, रांची, टाटा व चाईबासा के सैकड़ों धावक नोवामुंडी पहुंचे थे. 10 किलोमीटर दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम संध्या मुर्मू, दितीय रुक्मिणी साहू, तृतीय भनाई तिरिया रहीं. वहीं, पुरुष वर्ग में प्रथम चंदन भारद्वाज, द्वितीय त्रिलोक साहू और तृतीय स्थान लोकेश चौधरी रहे. साथ ही 7 किमी दौड़ महिला व पुरुष वर्ग, 5 किमी दौड़ महिला व पुरुष वर्ग व 2 किमी दौड़ दिव्यांगजनों के लिये आयोजित किये गये. इनमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये धावकों को भी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शैलजा सुंदरम,जीएम अतुल भटनागर, सुरभि भटनागर के हाथों पुरस्कृत किया गया. मौके पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola