Chaibasa News : सुरक्षा, विकास व आर्थिक प्रगति पर जोर
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Jan 2026 12:09 AM
भारतीय रेल ने देश की एकता, प्रगति, उत्थान और आर्थिक विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर स्थित सेरसा स्टेडियम में रेल मंडल का गणतंत्र दिवस झंडोत्तोलन समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि भारतीय रेल ने देश की एकता, प्रगति, उत्थान और आर्थिक विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया है. उन्होंने वंदे भारत स्लीपर का हवाला देते हुए कहा कि देश ने तकनीक और गति के क्षेत्र में लंबी छलांग लगायी है. उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2027 से देश में बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू होने से रेल सेवाओं में सुविधा और आधुनिकता के नये आयाम जुड़ेंगे.
रेल मंडल की उपलब्धियां और विकास कार्य
डीआरएम तरुण हुरिया ने चक्रधरपुर रेल मंडल की प्रगति और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्टेशनों और इंजनों का रखरखाव, चार समपार फाटकों को बंद करना, गति अवरोध हटाना, विद्युतीकरण और आधारभूत ढांचागत विकास के माध्यम से परिचालन और सुरक्षा में तेजी आयी है. कहा कि माल लदान के क्षेत्र में मंडल का प्रदर्शन बेहतर रहा है; वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर तक 112.43 मिलियन टन माल लदान किया गया और 9618.22 करोड़ रुपये का माल राजस्व अर्जित हुआ. इसके अलावा यात्री यातायात से 392.71 करोड़ रुपये, अन्य कोचिंग आय से 23.52 करोड़ और टिकट जांच से 12.06 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. बजटीय नियंत्रण और आंतरिक जांच प्रणाली से 63.11 करोड़ रुपये की बचत हुई.कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण की पहल:
274 मृत रेल कर्मचारियों के परिवारों को मासिक पारिवारिक पेंशन के रूप में 6.05 करोड़ रुपये वितरित किए गए. स्क्रैप निस्तारण का लक्ष्य 135 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया, जिसमें अब तक 102 करोड़ से अधिक का निस्तारण किया जा चुका है. समारोह में बेस्ट परेड के लिए स्काउट और उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए केंद्रीय विद्यालय को सम्मानित किया गया. वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिंहा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत मिश्रा आदि मौजूद थे.चक्रधरपुर रेलमंडल की उपलब्धियां
– बिमलगढ़ में 36 बेड वाले नए रनिंग रूम का उद्घाटन और डांगुवापोसी रनिंग रूम की बेड क्षमता 71 से बढ़ाकर 82 की गयर.– कांड्रा में छह बड़े संयुक्त रनिंग रूम और एएसएम मॉड्यूल क्रू लॉबी का निर्माण.
– 220 लोको पायलटों को पदोन्नत कर वरिष्ठ लोको पायलट और 513 सहायक लोको पायलटों को वरिष्ठ सहायक लोको पायलट बनाया गया.– कंट्रोल कार्यालय में लॉग हावर ड्यूटी की निगरानी के लिए कोर ग्रुप का गठन.
– वित्तीय वर्ष में 32.04 ट्रैक किमी का ओएचइ विद्युतीकरण और 62.24 ट्रैक किमी पुराने केटेनरी तार बदले गए.परेड में महात्मा गांधी व बैंड में कारमेल विजेता
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर में अनुमंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया. पोड़ाहाट स्टेडियम में मुख्य समारोह में एसडीओ सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली. परेड कमांडर अंडर ऑफिसर अरुण पूर्ति के नेतृत्व में 11 टुकड़ियों ने अनुशासित परेड में भाग लिया. मुख्य अतिथि सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक कुमार विनोद ने परेड का निरीक्षण किया.प्रखंड कार्यालय की झांकी अव्वल:
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालयों और सरकारी विभागों ने भाग लिया. संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल ने प्रथम स्थान, मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय ने दूसरा और मधुसूदन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अनुमंडल स्तरीय परेड में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय प्रथम रहा. बैंड प्रतियोगिता में कारमेल उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. झांकियों की प्रतियोगिता में प्रखंड कार्यालय चक्रधरपुर प्रथम रहा. उत्कृष्ट झांकियों के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर परिषद, अनुमंडल अस्पताल और कृषि कार्यालय को विशेष पुरस्कार दिया गया.एसडीओ ने प्रशासन की उपलब्धियां और विकास कार्यों का ब्यौरा दिया:
एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने प्रशासन की उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने मतदाता सूची मैपिंग, प्रमाण पत्र निर्गत, कंबल और साइकिल वितरण, अबुआ आवास स्वीकृति आदि का विवरण प्रस्तुत किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










