टाटा कॉलेज में एनएसयूआइ का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान

Updated:
विज्ञापन

तसवीर 11सीबीएस 54: अभियान में शामिल छात्र-छात्राएं एवं संगठन के पदाधिकार | Prabhat Khabar Network

चाईबासा के टाटा कॉलेज में एनएसयूआइ ने छात्रों की गूंज अभियान चलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआइ ने शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया. जिलाध्यक्ष अनीष गोप के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गयी. अनीष गोप ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबायी जा रही है. उन्होंने प्रश्नपत्र लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ते शैक्षणिक तनाव पर चिंता जताते हुए इन मुद्दों को केंद्र सरकार तक उठाने का भरोसा दिया. कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और बेहतर शैक्षणिक माहौल की आवश्यकता पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola