प्रखंड के इचापुर में नाइट ब्लड सर्वे शिविर आयोजित, 154 रक्त स्लाइड संग्रहित

Updated:
विज्ञापन

तसवीर: 11 झींक-1नाइट ब्लड सर्वे शिविर कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

झारखंड के झींकपानी प्रखंड के इचापुर गांव में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे शिविर आयोजित, 154 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।

विज्ञापन

झींकपानी: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत झींकपानी प्रखंड के इचापुर गांव में शुक्रवार की रात 10 बजे से नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन केलेंडे पंचायत की मुखिया लक्ष्मी सवैया ने फीता काट कर किया. शिविर का उद्देश्य समुदाय में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना तथा रोग उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाना था. शिविर में कुल 154 रक्त स्लाइड संग्रहित किए गए. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण घटक है. इसके माध्यम से संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक स्वास्थ्य हस्तक्षेप एवं आगे की कार्ययोजना तैयार की जाती है. इस दौरान पूर्व उप प्रमुख तरुण सवैया, सब-इंस्पेक्टर श्याम सुंदर नाग, एएनएम चांदश्री जेराई, आंगनवाड़ी सेविका मीरा टोप्पो, सुमित्रा बिरूली, सहिया मीना बिरुली, शाति लकङा, रंजीत गोस्वामी, पिरामल फाउंडेशन से अजित कुमार, गौतम डे, एमडी शाहिद, रमेश लागुरी, नवीन बिरुवा व राकेश उरांव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने, नाइट ब्लड सर्वे में सहयोग करने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों का समर्थन करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola