Chaibasa News : मजदूरों की मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन

प्रबंधन ने उचित समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन

गुवा.

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन ने मजदूरों से जुड़ीं समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर शनिवार को गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक की. यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के समक्ष श्रमिक हितों से जुड़ी मांगें रखीं. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. यूनियन की प्रमुख मांगों में शिपिंग डिपार्टमेंट में नाइट अलाउंस लागू करना, सफाई कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी, सुरक्षा कर्मियों को एडब्ल्यूए सुविधा व बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है. इसके साथ गुवा सेल अस्पताल में आइसीयू का निर्माण, अत्याधुनिक नयी मशीनों की स्थापना तथा नयी एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी. बैठक में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण, स्कूलों में एडॉप्ट टीचरों की नियुक्ति, सिविल डिपार्टमेंट के माध्यम से मजदूरों के आवासों की मरम्मत, मजदूरों के कार्यस्थल तक आने-जाने के लिए नयी बस सेवा शुरू करने की मांग हुई. यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे व महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि मांगों पर प्रबंधन शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है, तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी. जरूरत पड़ने पर सेल का चक्का जाम किया जायेगा. वहीं सेल प्रबंधन की ओर से यूनियन को आश्वस्त किया गया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर जल्द ही उचित समाधान निकाला जाएगा. बैठक में सेल प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन, पर्सनल डिपार्टमेंट से अमित तिर्की मौजूद थे. वहीं यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, सिकंदर पान, राजेश यादव, संजय सांडिल, राजेंद्र पृष्टि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola