Chaibasa News : चाईबासा में छह घंटे हुई बारिश, सात डिग्री गिरा पारा

Updated at : 30 Nov 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा में छह घंटे हुई बारिश, सात डिग्री गिरा पारा

आकाश में दिनभर छाये रहे बादल, ठंडी हवा से सिहरन बढ़ी

विज्ञापन

चाईबासा.फेंगल चक्रवात से चाईबासा व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह पांच बजे से 11 बजे तक कभी हल्की, तो कभी मध्यम बारिश होती रही. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा. हालांकि आकाश में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि अधिकतम तापमान में सात डिग्री का ह्रास हुआ है. वहीं, सात से नौ किमी की रफ्तार से रह- रहकर चल रही हवाओं के कारण लगातार चल रही ठंडी हवा भी सिहरन पैदा कर रही है, तो शाम होते ही कनकनी का एहसास भी शुरू हो गया है. ऐसे में लोग अलाव का सहारा लेने को विवश हैं.

अलाव की व्यवस्था कराने का मांग

शनिवार को शाम में लोग बस स्टैंड चौक पर अलाव तापते देखे गये. वहीं, सिहरन भरी ठंड को लेकर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने जनहित में जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी से सभी प्रखंडों व नगरों के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने का मांग की है.

—————————–

आठ दिनों का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

23 29.4 14.024 29.0 12.6

25 27.8 12.026 29.4 12.4

27 27.8 12.028 28.8 11.9

29 29.8 11.6 30 21.9 15.6

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola