Chaibasa News : हल्दी, लाल मिर्च पाउडर व मिक्स मसाला का नमूना जांच को भेजा

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने रिटेलर मसाला विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

चाईबासा.उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंंद ने शुक्रवार को रिटेलर मसाला विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल स्थित कैंटीन व बाबा मंदिर स्थित मसाला रिटेलर्स की जांच की. इसके साथ ही जांच के क्रम में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व मिक्स मसाला का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा. उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री आनंद ने बताया कि इस जांच के क्रम में बिलीव मसाला का एफएसएसआइ लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसे लाइसेंस डिस्पले करने का निर्देश दिया गया है.

फूड लाइसेंस धारक को प्रशिक्षण का निर्देश

श्री आनंंद ने सभी फूड लाइसेंस धारक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कर्मियों को फूड सेफ्टी से संबंधित फॉस्टैक प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करायें. उन्होंने बताया जो भी खाद्य कारोबारी फूड लाइसेंस के बगैर कारोबार कर रहे हैं, उन्हें 07 दिनों के अंदर स्वयं या अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर www.foscos.fssai.gov.in के माध्यम से फूड लाइसेंस के लिए आवेदन करना है. इसके लिए उन्होंने निर्देश भी दिया. साथ ही बताया कि फूड लाइसेंस से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर सिविल सर्जन कार्यालय सदर अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में संपर्क करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola