Chaibasa News : नयी श्रम संहिताओं को लागू करने पर जोर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

सेल माइंस में नयी श्रम संहिताओं पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

विज्ञापन

गुवा.

गुवा व किरीबुरु में खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से सेल माइंस में बुधवार को नये श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता खान सुरक्षा निदेशक, आरआर मिश्रा, डीजीएमएस चाईबासा ने की. पहली कार्यशाला किरीबुरु स्थित लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित हुई, जिसमें किरीबुरु लौह अयस्क खान व मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खान के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, वर्कमैन इंस्पेक्टर व संविदा श्रमिकों सहित कुल 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

कार्यक्रम में पीएम शिरपुरकर (सीजीएम-माइंस), एसएस शाह (सीजीएम-मेंटेनेंस), डी मिश्रा (सीजीएम-एचआर), एसके सिंह (जीएम प्रभारी-माइनिंग), मनोज कुमार (जीएम-ई एंड एल), नवीन कुमार सोनकुसरे (जीएम-इलेक्ट्रिकल), सुक्रा हो, एसआर स्वैन, एके बिस्वास, संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. दूसरी कार्यशाला गुवा स्थित एल एंड डी सेंटर में आयोजित हुई, जिसमें गुवा अयस्क खान के 32 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर सीबी कुमार (सीजीएम-माइंस), वीके सुमन (जीएम-सीसी), सीएन कुमार व मिलन नंदी उपस्थित रहे. मुख्य संबोधन में आरआर मिश्रा ने नये श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों, श्रमिक अधिकारों की मजबूती व नियोक्ताओं की स्पष्ट जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला. रथिन विश्वास (डीजीएम-एचआर, एल एंड डी) ने तकनीकी प्रस्तुति देते हुए चरणबद्ध क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई. कार्यक्रम के अंत में सभी ने झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में नयी श्रम संहिताओं को समयबद्ध व प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola