Chaibasa News : चक्रधपुर मालगोदाम के पास बनेगा नया प्लेटफाॅर्म, क्वार्टरों को हटाने का निर्देश
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
डीआरएम ने चक्रधरपुर स्टेशन में यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
चक्रधरपुर. डीआरएम तरुण हुरिया ने गुरुवार को चक्रधरपुर स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने चक्रधरपुर क्रू लॉबी के पीछे नये वे-लाइन प्लेटफार्म बनाने के लिए स्थल का जायजा लिया. इसका काम जल्द शुरू हो जायेगा. बताया जाता है कि क्रू लॉबी से सटे सिग्नल के समीप एक नया प्वाइंट स्थापित किया जायेगा. इस प्वाइंट से मालगोदाम तक रेलवे लाइन बिछायी जायेगी. साथ ही नया वे-लाइन प्लेटफार्म व शेड बनाया जायेगा. इस इसे लेकर पुराने मालगोदाम के आसपास को विकसित किया जायेगा.
नये प्लेटफाॅर्म बनाने के लिए साफ-सफाई का काम शुरू :
रेलवे ने पुराने मालगोदाम के सामने साफ-सफाई का काम शुरू कर दी है. यहां से खटालों को हटाया जायेगा. मालूम रहे कि ब्रिटिश काल में चक्रधरपुर के मालगोदाम में अनाज व विभिन्न तरह की खाद्य सामग्रियों को रखा जाता है. मालगोदाम तक मालगाड़ी आती थी. अब भी इस स्थान पर लाइन बिछी हुई है. इस पुराने रेलवे लाइन में नये सिरे से नयी ट्रैक बिछायी जायेगी. पुराने मालगोदाम भवन को 20 साल पहले रेलवे ने ध्वस्त किया था. इसके बाद रेलवे का डंपिंग यार्ड बन गया. इसके दुर्गंध से लोगों को मालगोदाम से होकर गुजरना मुश्किल हो गया था. मालगोदाम स्थल में नये प्लेटफार्म बनने से स्टेशन की तस्वीर बदल जायेगी. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अजितेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल अभियंता एस भारद्वाज, मंडल यांत्रिक अभियंता पीके मिश्रा, एनएम दास, कमलेश सोरेन आदि उपस्थित थे.स्टेशन के बाहर ठेला व गुमटी देख भड़के डीआरएम :
स्टेशन के बाहर ठेला व गुमटी देख डीआरएम भड़क गये. स्टेशन के बाहर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित नहीं करने का सख्त आदेश दिया. उन्होंने आरपीएफ को अवैध कब्जा व व्यवसायिक गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया. चक्रधरपुर स्टेशन क्षेत्र से रेलवे क्वार्टरों को हटाया जायेगा. डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान रेलवे के इंजीनियरिंग अधिकारियों को क्वार्टरों को हटाने का निर्देश दिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन