Chaibasa News : चाईबासा और चक्रधरपुर के 44 वार्डों में मतदान 23 फरवरी को, नामांकन कल से

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा और चक्रधरपुर के 44 वार्डों में मतदान 23 फरवरी को, नामांकन कल से

चाईबासा में एसडीओ व चक्रधरपुर में पोड़ाहाट के एलआरडीसी होंगे निर्वाची पदाधिकारी

विज्ञापन

चाईबासा

. झारखंड राज्य में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा व चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है. उक्त जानकारी मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. डीसी ने बताया कि जिले के दोनों निकाय के कुल 44 वार्डों (चाईबासा में 21 व चक्रधरपुर में 23) में 87 बूथों पर मतदान होगा. इसके लिए चाईबासा में निर्वाची पदाधिकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग तोपनो बनाये गये हैं. वहीं, चक्रधरपुर में पोड़ाहाट के एलआरडीसी कुशलमय केनेथ निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं. इसके लिए 29 जनवरी से नामांकन, 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी.

जिले के निकायों की स्थिति

नगर परिषदकुल वार्ड कुल बूथचाईबासा 21 38चक्रधरपुर 23 49

कहां कितने वोटर

चाईबासा

पुरुष : 18,157

महिला : 18,187

थर्ड जेंडर : 00

कुल : 36,344

चक्रधरपुर

पुरुष : 22,205

महिला : 23,054

थर्ड जेंडर : 06

कुल : 45,265

चाईबासा नगर पंचायत चुनाव

1. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष 29 जनवरी से 04 फरवरी तक पूर्वाह्न 11 बजे से 03 बजे तक नामांकन कर सकेंगे

2. वार्ड 01 से 05 तक के निर्वाचन पदाधिकारी तांतनगर के बीडीओ पवन आशीष लकड़ा

3. वार्ड संख्या छह से 10 तक के निर्वाचन पदाधिकारी टोंटो के बीडीओ ललित कुमार भगत

4. वार्ड 11 से 15 तक के निर्वाचन पदाधिकारी मंझारी के बीडीओ सुनील कुमार

5. वार्ड 16 से 21 तक के निर्वाचन पदाधिकारी सदर प्रखंड के बीडीओ अमिताभ भगत

चक्रधरपुर नगर पंचायत

1. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पोड़ाहाट के भूमि सुधार उप समाहर्ता के समक्ष 29 जनवरी से 04 फरवरी तक पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में पर्चा भर सकेंगे

2. वार्ड 01 से 05 तक के लिए निर्वाचन पदाधिकारी चक्रधरपुर के अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा

3. वार्ड 06 से 10 तक के लिए निर्वाचन पदाधिकारी सोनुवा के बीडीओ सोमनाथ उरांव

4. वार्ड 11 से 17 तक के निर्वाचन पदाधिकारी चक्रधरपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता

5. वार्ड 18 से 23 तक के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मंझारी के बीडीओ विजय राम

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola