अंडर- 15 बालक वर्ग में चाईबासा विजेता, पीएमश्री विद्यालय तांतनगर उपविजेता

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा में जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। अंडर-15 बालक वर्ग में चाईबासा ने खिताब जीता, जबकि तांतनगर की टीम उपविजेता रही।

विज्ञापन

जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित अंडर-15, अंडर-17 और लिटिल चैंप्स वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रतिनिधि, चाईबासा झारखंड शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा) के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. प्रतियोगिता के मुकाबले सिंहभूम स्पोट् र्स एसोसिएशन मैदान, संत जेवियर्स बालक मध्य विद्यालय एवं जिला स्कूल मैदान में खेले गए. अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में संत जेवियर स्कूल, चाईबासा ने खिताब जीता, जबकि पीएम श्री विद्यालय, तांतनगर उपविजेता और प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, गोइलकेरा तीसरे स्थान पर रहा. अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीयकृत विद्यालय, पुटिसिया (मंझारी) विजेता बना. उच्च विद्यालय रोलाडीह, चक्रधरपुर उपविजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय खेड़िया टांगर, तांतनगर तीसरे स्थान पर रहा. अंडर-17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मंझारी ने प्रथम, कुमारडुंगी ने द्वितीय और तांतनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. लिटिल चैंप्स अंडर-12 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय पुरनिया, खूंटपानी तथा बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय कुमिरता, कुमारडुंगी विजेता रहे. समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गयी. कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार मल्लिक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राजेश पासवान, अतिरिक्त जिला खेल पदाधिकारी सुभाष हेंब्रम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और कोच उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 जुलाई को उपायुक्त मनीष कुमार ने किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola