Chaibasa News : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, नाबालिग समेत दो की मौत, तीसरा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर टेकासाई के पास हुई दुर्घटना, राजनगर के रहने वाले थे अर्जुन व प्रेमचंद

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकासाई के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे वाहन पर सवार नाबालिग समेत दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं तीसरे की हालत गंभीर है. घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है. मृतकों की पहचान राजनगर थाना के लोधा गांव निवासी अर्जुन मुर्मू(20), रंगामाटी गांव निवासी प्रेमचंद तियु उर्फ गंगा(14) और घायल लोधा गांव निवासी करण सामड के रूप में की गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीन घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया. मंगलवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

दोस्त की बाइक से गये थे तीनाें

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को तीनों एक बाइक से चाईबासा शहर आ रहे थे. इसी क्रम में रास्ते में टेकासाई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आयी थी. परिजनों ने बताया कि बच्चों ने अपने दोस्त की बाइक लेकर गये थे.

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां सुमित्रा मुर्मू ने बताया कि अर्जुन मुर्मू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. सुमित्रा ने बताया कि रात करीब 12 बजे जानकारी मिली कि अर्जुन की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. इसके बाद ग्रामीणों के साथ रात में सदर अस्पताल पहुंचे तो बेटे को मृत पाया. वहीं मृतक प्रेमचंद्र तियु का पिता दामु तियु ने बताया कि उसका बेटा मामा घर लोधा गांव में ही रहता था. सोमवार को दिन में रंगामाटी गांव आया था. इसके बाद शाम को घर से वापस अपने मामा घर चला गया. रात्रि करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola