चाईबासा में सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र की युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. न्यायालय के आदेश पर 12 सितंबर 22 को पांड्राशाली ओपी प्रभारी द्वारा आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपी में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. आरोपी मुरुम तियू पांड्राशाली के खूंटा गांव का रहनेवाला है. पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया था.

पीड़िता ने बताया कि पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी मुरुम तियू के साथ वर्ष 2019 से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा. जब शादी करने का दबाव देने लगी तो आरोपी ने शादी करने से इनकार दिया. इसके बाद पीड़िता न्याय पाने के लिए मामला दर्ज कराया है. आरोपी सेना का जवान है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola