छत्तीसगढ़ में चास के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में कार्यरत थे कैलाश नगर निवासी प्रकाश कुमार
विज्ञापन
बोकारो.
चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी प्रकाश कुमार उर्फ डब्बू (38 वर्ष) की सोमवार को छत्तीसगढ के अंबिकापुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह बड़े भाई प्रभात कुमार शव लेकर चास स्थित आवास पहुंचे. प्रकाश छत्तीसगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम पांच बजे प्रकाश कुमार अपने परिचित विजय सिंह के साथ बाइक से जा रहे थे. विपरीत दिशा से अनियंत्रित तीव्र गति से आ रही कार (सीजी15क्यू-4141) ने सामने से बाइक में सीधी टक्कर मार दी. बाइक सवार प्रकाश व विजय दूर जा गिरे. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक व एक अन्य को गाडी से बाहर निकाला. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. प्रभात कुमार ने बताया कि कार स्थानीय ठेकेदार प्रकाश राय का पुत्र चला रहा था. सभी नशे में थे. पुलिस ने कार चालक व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन