ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत
विज्ञापन
चंद्रपुरा. चंद्रपुरा प्रखंड के पिपराडीह गांव निवासी कमरूद्दीन अंसारी के पुत्र अजमुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू (25 वर्ष) की मौत ट्रेन से गिर कर हो गयी. वह एक माह पूर्व ही काम करने दोस्तों के साथ मुंबई गया था. ईद में गांव व आसपास के कई युवकों के साथ कुर्ला-हटिया ट्रेन से घर आ रहा था. सोमवार की सुबह नागपुर और वर्धा स्टेशन के बीच गेट पर खड़ा अजमुद्दीन चलती ट्रेन से गिर पड़ा. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उसके साथियों को सौंप दिया. शव लेकर उसके साथी मंगलवार की देर रात तक पिपराडीह पहुंचेंगे. रात को ही मिट्टी दी जायेगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
27 अप्रैल को हाेने वाली थी शादी
सोनू की शादी 27 अप्रैल को गांव की ही एक लड़की से होने वाली थी. शादी की तैयारी हो चुकी थी. शादी का कार्ड भी बंट चुका था.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन