फुसरो रेलवे गेट में 17 और गोमिया बस्ती में यज्ञ 26 से

Updated at : 07 Apr 2024 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
फुसरो रेलवे गेट में 17 और गोमिया बस्ती में यज्ञ 26 से

फुसरो रेलवे गेट में 17 और गोमिया बस्ती में यज्ञ 26 से

विज्ञापन

फुसरो

. फुसरो रेलवे गेट स्थित महावीर मंदिर में हनुमान और शनिदेव की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन 17 अप्रैल से होगा. यह निर्णय रविवार को जय श्री राम ग्रुप कमेटी की बैठक में हुआ. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष संतोष साव ने की. कहा कि 17 अप्रैल को कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, जलाधिवास, 18 को वेदी पूजन, अन्नाधिवास, 19 को गंधाधिवास व पुष्पाधिवास, 20 को नगर भ्रमण व शय्याधिवास तथा 21 को महाअभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम होंगे. अनुष्ठान नागपुर के आचार्य रवींद्र शास्त्री की देखरेख में होगा. बैठक में प्रमोद साव, बिनोद साव, विक्की कुमार, राहुल दिगार, राहुल साहनी, राजेश भुईया, शंकर राय, हीरालाल डे, रोहित कुमार, सत्येंद्र यादव, राजकुमार, डमरू, हरे राम, गुड्डू, लखन यादव, दीपक भुईया, सुरेंद्र भुईया, राजू सिंह, भानु प्रताप यादव आदि मौजूद थे.

गोमिया.

गोमिया बस्ती स्थित श्री श्री मध्य दुर्गा मंदिर परिसर में 26 से 29 अप्रैल तक नौ कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर रविवार को गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसर में भूमि पूजन किया गया. सदस्यों ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी. शाम में आद्य शक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम होगा. 27 अप्रैल को सुबह ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, देव पूजन व गायत्री महायज्ञ, दोपहर में युवा सम्मेलन, शाम में यज्ञ के ज्ञान-विज्ञान से संबंधित संगीत व प्रवचन कार्यक्रम होगा. 28 अप्रैल की सुबह ध्यान साधना व प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, दोपहर में कार्यकर्ता गोष्ठी, शाम में संगीत प्रवचन एवं दीप महायज्ञ होगा. 29 अप्रैल की सुबह ध्यान साधना व प्रज्ञा योग, गायत्री महायज्ञ व दीक्षा संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली विदाई का कार्यक्रम होगा. मौके पर पलिहारी गुरूडीह मुखिया सपना कुमारी, गोमिया मुखिया बलराम रजक, दुलाल प्रसाद, प्रमोद स्वर्णकार, महेश स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार, संजय स्वर्णकार, फागू स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola