World Pneumonia Day: बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है निमोनिया, न करें इग्नोर, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Nov 2024 7:04 AM
world pneumonia day
World Pneumonia Day: आज 12 नवंबर को पूरी दुनिया में विश्व निमोनिया दिवस मनाया जा रहा है. निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि निमोनिया को इग्नोर करने की भूल बिल्कुल न करें.
World Pneumonia Day: बोकारो, रंजीत कुमार- निमोनिया बैक्टीरिया, वायरस या फंगस से होने वाला फेफड़ों का संक्रमण है. जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए कभी-कभी जानलेवा भी साबित होता है. इस बीमारी से निपटने के लिए 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है. इस दिन आम लोगों को निमोनिया से होने वाली परेशानियों और इसके समाधान की जानकारी दी जाती है. बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार और चास अनुमंडल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि शेखर ने निमोनिया को लेकर विशेष जानकारी दीं हैं.
निमोनिया फेफड़ों में होनेवाला संक्रमण है- डॉ. अरविंद
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अरविंद ने कहा कि निमोनिया फेफड़ों में बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होने वाला संक्रमण है. निमोनिया के कारण फेफड़े के ऊतकों में सूजन आ जाती है. फेफड़ों में तरल पदार्थ या मवाद बन सकता है. वायरल निमोनिया से ज्यादा गंभीर बैक्टीरियल निमोनिया होता है. जो दोनों फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में फेफड़ों में सूजन हो जाता है. इस कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है. जो गंभीर स्वास्थ्य परेशानी पैदा करती है. निमोनिया को लेकर बड़े व बच्चों में अलग-अलग लक्षण दिखाई पड़ते हैं.
बच्चों को बचाने के लिए पीसीवी का लगता है टीका- डॉ. रविशेखर
चास अनुमंडल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रविशेखर ने कहा कि सामान्य तौर पर निमोनिया के लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, थकान, सांस लेने में तकलीफ, पसीना आना या ठंड लगना, हृदय गति का तेज होना आदि शामिल हैं. जरूरी नहीं कि सभी लक्षण एक जैसे ही हो. शिशुओं, छोटे बच्चों और वयस्कों में अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं. निमोनिया से बच्चों को बचाने के लिए छह हफ्तों से लेकर 12 महीने की उम्र तक पीसीवी के तीन टीके लगाये जाते हैं. इसके अलावा पर्याप्त पोषण लेना चाहिए. बच्चों में इनडोर वायु प्रदूषण, उचित वेंटिलेशन, माता-पिता को धूम्रपान से दूर रहने की जरूरत है.
वयस्कों में निमोनिया के प्रमुख लक्षण
बैक्टीरियल निमोनिया के लक्षणों में तेज बुखार, पीले-हरा या खूनी बलगम के साथ खांसी, थकान, तेजी से सांस लेना, सांस लेने में कठिनाई, तेज हृदय गति, पसीना आना या ठंड लगना, सीने या पेट में दर्द, खांसने या गहरी सांस लेने पर दर्द की शिकायत, भूख में कमी, त्वचा, होंठ या नाखून का नीला पड़ना, भ्रम या परिवर्तित मानसिक स्थिति का पैदा होना मुख्य है. वायरल निमोनिया के लक्षणों में सूखी खांसी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान या कमजोरी मुख्य है. 65 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों में खांसी और सांस लेने में तकलीफ का होना मुख्य है.
छोटे बच्चों और नवजातों में निमोनिया के लक्षण
छोटे बच्चों में निमोनिया के लक्षण व्यस्क के लक्षण से अलग होते हैं. इसमें बुखार, ठंड लगना, सामान्य बेचैनी, पसीना आना, त्वचा का लाल होना, खांसी होना, सांस लेने में कठिनाई या तेज सांस लेना, भूख में कमी, उल्टी करना, कमजोरी होना, बेचैनी या चिड़चिड़ापन होने की शिकायत आती है. इसके अलावा सांस लेते समय घुरघुराने जैसी आवाज का आना, पेशाब की मात्रा में कमी या डायपर का कम गीला होना, पीली त्वचा, लंगड़ापन, सामान्य से अधिक रोना, भोजन करने में कठिनाई की स्थिति पैदा होना मुख्य कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










