केंद्रीय अफ्रीका में फंसे राज्य के 27 मजदूरों की वतन वापसी आज
केंद्रीय अफ्रीका में फंसे राज्य के 27 मजदूरों की वतन वापसी आज
ललपनिया. केंद्रीय अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों की वतन वापसी रविवार को होगी. इसमें अधिकतर बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के हैं. इसके अलावा गिरिडीह और हजारीबाग जिला के कई मजदूर हैं. चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण ये परेशान थे. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर समस्या बतायी थी. इसके बाद भारत सरकार हरकत में आयी. इसके बाद भारतीय दूतावास की मदद से संबंधित कंपनी व मजदूरों के बीच वार्ता हुई. मजदूरों को चार माह के बकाया वेतन का भुगतान के साथ वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया. झारखंड के श्रम मंत्री द्वारा भी पहल की गयी थी. एटक नेता लखनलाल महतो ने भी विदेश मंत्री, भारत सरकार तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री को ट्विट कर इन मजदूरों को सकुशल लाने का आग्रह किया था. प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से पहल करने की मांग की थी. प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी है. उन्होंने सरकार और मीडिया के प्रति आभार जताया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए