जनता दरबार में महिला की ऑनस्पॉट स्वीकृत हुई पेंशन, पुत्र का हुआ नामांकन

Updated:
विज्ञापन

चंदनकियारी प्रखंड निवासी पुष्पा कुमारी ने उपायुक्त को बतायी अपनी समस्याएं, जनता दरबार में आये 60 से अधिक मामले

विज्ञापन

बोकारो, उपायुक्त कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार आयोजित किय गया. वैसे तो 60 से अधिक मामला आया, लेकिन ध्यान खींचा चंदनकियारी निवासी 23 वर्षीय पुष्पा कुमारी की समस्या ने. पुष्पा ने उपायुक्त विजया जाधव को बताया कि वह अपने पिता के साथ किराये के मकान में चास प्रखंड के जोधाडीह मोड़ इलाके में रहती है. सात वर्षीय पुत्र का नामांकन घर के पास स्थित विद्यालय में करना है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस पर उपायुक्त ने मामले में त्वरित संज्ञान लिया. जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे को संबंधित विद्यालय में नामांकन का निर्देश दिया. वहीं, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पीयूष को मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के तहत पुष्पा को जोड़ने का निर्देश दिया. वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित फोस्टर केयर योजना के तहत दिनेश को लाभान्वित करने के लिए जिला बाल संक्षरण पदाधिकारी को निर्देश दिया. उपायुक्त के निर्देश पर चंद मिनटों में ही पुष्पा कुमारी को मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना से जोड़ा गया. स्वीकृति पत्र दिया गया. उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में उन्हें स्वीकृत पत्र सौंपा. वहीं, उनके पुत्र का नामांकन चास स्थित नव प्राथमिक विद्यालय वोदिटांड़ में कराया गया. साथ ही फोस्टर केयर योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी. जिला प्रशासन के त्वरित कार्रवाई को लेकर पुष्पा व उनके वृद्ध पिता के चेहरे पर खुशी दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola