बोकारो थर्मल में जलसंकट जारी, तीसरे दिन भी बंद रहा प्लांट से बिजली उत्पादन, कॉलोनियों में हाहाकार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 10:48 PM

विज्ञापन

बोकारो थर्मल में जलसंकट जारी, तीसरे दिन भी बंद रहा प्लांट से बिजली उत्पादन, कॉलोनियों में हाहाकार

विज्ञापन

बोकारो थर्मल.

बोकारो थर्मल में कोनार नदी पर बने बैराज के दो गेट बहने के बाद से उत्पन्न जल संकट मंगलवार को भी जारी रहा. पानी की कमी के कारण डीवीसी के पावर प्लांट में तीसरे दिन भी बिजली उत्पादन बंद रहा. पांचवें दिन भी डीवीसी कॉलोनी सहित आसपास की निजी कॉलोनियों में जलापूर्ति नहीं हुई. इसके कारण कॉलोनियों के लोगों और होटल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह से लोग गैलन, जार, बाल्टी लेकर पानी के जुगाड़ में लग गये. सरकारी मद से विभिन्न जगह गये चापाकलों में भीड़ रही. पानी की कमी के कारण कई लोगों के घरों में खाना नहीं बना और होटलों से खाना मंगवाया. कई दिनों में लगातार उपयोग के कारण कई चापाकल खराब हो गये हैं. कई से पानी के साथ मिट्टी और गंदगी भी आने लगा है. लोगों का कहना था कि बोकारो थर्मल की कॉलोनी में पानी और बिजली की ऐसी समस्या कभी देखने को कभी नहीं मिली थी.

दो संवेदकों को दिया गया है कार्य

दूसरी ओर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से भेजी गयी एक्सपर्ट इंजीनियरों की टीम द्वारा मंगलवार को बैराज के टूट कर बह गये गेट को बदलने की जगह इंटेक में पानी की सप्लाई को दुरुस्त करने पर बल दिया गया. स्थानीय प्रबंधन ने इंटेक से बालू हटाने और पानी पहुंचाने का कार्य अयान कंपनी को तथा टूटे हुए गेट को बदलने का काम दूसरे संवेदक को दिया है. संवेदक ने मंगलवार को इंटेक के उक्त कार्य के लिए तीन पोकलेन मशीन लगायी. इंंटेक में जमा बालू व गाद हटाने के लिए मैनुअली भी कार्य शुरू किया गया है. तीनों पोकलेन मशीनों को इंटेक तक पहुंचाने के लिए रास्ता बनाया गया. बाद में नदी में जाकर बालू का टीला बनाकर नदी के पानी को इंटेक की ओर डायवर्ट करना है, जिससे पानी को लेवल बढ़े और कॉलोनी व प्लांट में जलापूर्ति शुरू की जा सके.

टैंकर से पानी भरने को लेकर मारपीट

मंगलवार को डीवीसी कॉलोनी में टैंकर से पानी भरने को लेकर मारपीट हो गयी. स्थानीय राजेश सिंह ने थाना में आवेदन देकर कहा कि ओडीटी चार में प्रबंधन की ओर से पानी का टैंकर भेजा गया था. बाद में वह टैंकर को कर्मचारियों के आवासों की ओर ले जाने लगे तो डीवीसी इंजीनियर राजीव शील, नरेंद्र नाथ मांझी और सौम्यदीप नंदी ने उसके साथ गाली गलौल व मारपीट की. कामगारों का कहना है कि प्रबंधन की ओर से ओडीटी चार में रहने वाले वरीय अधिकारियों एवं इंजीनियरों के लिए टैंकर से पानी की सप्लाई की गयी. कामगारों को कॉलोनी के लिए यह व्यवस्था नहीं की गयी.

क दो दिनों में कार्य को पूरा कर लिया जायेगा

मुख्यालय कोलकाता से भेजी गयी एक्सपर्ट टीम के वरीय जीएम आरपी साह ने बताया कि मंगलवार की देर रात तक कॉलोनी में पानी सप्लाई शुरू करने की उम्मीद है. एक-दो दिन में बाकी का काम भी पूरा कर लिया जायेगा.

पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों आज करेंगे घेराव

पानी की किल्लत और तीन माह से जारी बिजली समस्या को को लेकर गोविंदपुर के सभी छह पंचायतों के मुखिया, जिप सदस्य ग्रामीणों के साथ बुधवार को कॉलोनी सबस्टेशन सहित डीवीसी सिविल, वाटर सप्लाई व डीजीएम कार्यालय का घेराव करेंगे. यह जानकारी बेरमो मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी व गोविंदपुर सी मुखिया विकास सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola