BOKARO NEWS : चंद्रपुरा प्रखंड के मतदाता दो विधायक चुनने के लिए करेंगे मतदान

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : चंद्रपुरा प्रखंड में कुल 112 बूथ बनाये गये हैं, जिसमें 95659 मतदाता दो विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा प्रखंड में कुल 112 बूथ बनाये गये हैं, जिसमें 95659 मतदाता दो विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. प्रखंड का कुछ भाग डुमरी और कुछ भाग बेरमो विधानसभा में आता है. डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 45 और बेरमो विधानसभा में 67 बूथ हैं. डुमरी विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ ईश्वर दयाल महतो व बेरमो विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सीओ नरेश कुमार वर्मा हैं. दोनों ने कहा कि चुनाव को लेकर बूथों में सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. पोलिंग पार्टियां बूथों में पहुंच चुकी हैं. इवीएम भी डिस्पैच कर दिया गया है. दोपहर बाद से पोलिंग पार्टियां का बूथों में पहुंचना शुरू हो गया था. बिरसा सरस्वती विद्या मंदिर में ठहराये गये पुलिस कर्मियों व जवानों को मतदान केंद्रों में भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola