बगदा में 16 सितंबर को होगा विराट करम आखड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

कसमार के बगदा में 16 सितंबर को विराट करम आखड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोक कला को बढ़ावा देने के लिए बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

कसमार प्रखंड के मेन रोड बगदा के निकट खूंटाटांड़ स्थित तपोभूमि परिसर में शुक्रवार को करम पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. तुलसी महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक विराट करम आखड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. करम पर्व की सांस्कृतिक परंपरा, आखड़ा संस्कृति और लोक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

बैठक में सुकदेव राम, कृष्ण किशोर नायक, चांदमुख महतो, मुनु महतो, फागु महतो, नीरज कुमार भट्टाचार्य, सुजीत नायक, विकास महतो, दिलीप महतो, संदीप महतो, अघनु राम महतो, टिंकु महतो, शैलेंद्र कुमार महतो, रंजीत महतो, मधु, उपेंद्र एवं अजय समेत अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में कार्यक्रम को लेकर आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ तैयारियां करने पर सहमति बनी.


विज्ञापन
दीपक सवाल

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola