Bokaro News : प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने रोकी कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : प्रदूषण को लेकर रैयत विस्थापित सहयोग समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. प्रदूषण को लेकर रैयत विस्थापित सहयोग समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने सीसीएल गोविंदपुर-स्वांग परियोजना का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य शनिवार को ठप कर दिया. नेतृत्व कर रहे विस्थापित नेता नरेश राम महतो व कुलदीप प्रजापति ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन गोविंदपुर ओपन कास्ट से कोयला की ट्रांसपोर्टिंग का कार्य छठ घाट लोहा पुल व छिलका पुल के रास्ते करता है. इसके कारण प्रदूषण हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है. सीसीएल प्रबंधन से कई बार सड़क पर पानी छिड़काव कराने की मांग की गयी, लेकिन मांग अनसुनी कर दी गयी. इधर, सीसीएल प्रबंधन ने दो घंटे बाद ही टैंकर से सड़क पर पानी छिड़काव का काम शुरू कराया. इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. मौके पर संतोष प्रजापति, भरत प्रसाद, महेश प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, विजय प्रजापति, रवींद्र प्रजापति, शिवम कुमार, लाल बाबू राम, निर्मल राम आदि थे.

प्रीमिक्सिंग प्लांट से प्रदूषण फैलने का आरोप, ग्रामीण आंदोलन पर उतरे

बिरनी पंचायत के बरमसिया गांव के समीप प्रीमिंक्सिग प्लांट से हो रहे प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रीमिंक्सिग लेकर जा रहे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर को रोक दिया. नेतृत्व जेएलकेएम के मनोज महतो व रवि कुमार कर रहे थे. नावाडीह थाना के एएसआइ राजीव रंजन व हकीक अहमद दलबल के साथ पहुंचे और युवाओं से बात की. आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हुए. लोगों ने बताया कि गांव में एक कंपनी का प्रीमिक्सिंग प्लांट कई साल से है. यहां स्टोन चिप्स व तारकोल की मिक्सिंग कर सड़क निर्माण कार्य के लिए भेजा जाता है. प्लांट ने निकल रहे धुआं से परेशान हैं. प्रदूषण के कारण बीमारियां हो रही हैं. गांव में प्लांट नहीं चलने देंगे. मौके पर भूपेंद्र रवा ,दिलीप कुमार, रवि मुंडा, गौतम मुंडा, करण किस्कू, राकेश महतो आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola