बोकारो थर्मल में हाईवा हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, आधा दर्जन से अधिक वाहन रोके

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर विरोध करते लोग

बोकारो थर्मल में दो ओवरलोड हाईवा की टक्कर के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण प्रशासन की बेरुखी से नाराज हैं और जांच की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य मार्ग पर नया बस्ती हरिजन टोला के पास गुरुवार को हुए हाईवा हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. दरअसल, दो ओवरलोड छाई लदे हाईवा की आपसी टक्कर के बाद ग्रामीणों ने आधा दर्जन से अधिक छाई लदे वाहनों को रोककर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी और यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, दामोदर बचाओ आंदोलन के बोकारो जिला सह संयोजक श्रवण सिंह, सीमा देवी और विश्वनाथ यादव कर रहे हैं. ग्रामीण ओवरलोड छाई लदे हाईवा के परिचालन और उनकी सख्त जांच की मांग कर रहे हैं.

डीसी और डीटीओ को दी गयी सूचना

मामले की जानकारी गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और स्थानीय नेताओं की ओर से बोकारो डीसी व डीटीओ को दी गयी. ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है. डीवीसी की ओर से भी किसी पदाधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी नहीं है.

अधिकारियों के नहीं पहुंचने से बढ़ा आक्रोश

प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया. ग्रामीण सड़क पर डटे हुए हैं और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है.

सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. वहीं, ग्रामीणों के आंदोलन और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने मांग की है कि छाई लदे हाईवा की जांच कर ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगायी जाये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola