BOKARO NEWS : बोकारो थर्मल मदरसा के दो छात्र दो दिनों से लापता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
BOKARO NEWS : राजाबाजार स्थित मदरसा के दो छात्र शनिवार सुबह से लापता हैं. रविवार को परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया.
विज्ञापन
बोकारो थर्मल. राजाबाजार स्थित मदरसा के दो छात्र शनिवार सुबह से लापता हैं. राजाबाजार निवासी करीम अंसारी का पुत्र 14 वर्षीय मो अली तथा नयी बस्ती निवासी मौलाना सरफराज अंसारी का पुत्र 15 वर्षीय मोहसीन रजा शनिवार को मदरसा से सुबह बोकारो क्लब मैदान टहलने के लिए निकले थे. दोनों लौट कर नहीं आये तो मदरसा के संचालकों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. शनिवार और रविवार को परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. रविवार को परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन