बोकारो के गोमिया में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, गांव के बीच में हुई घटना
गोमिया प्रखंड अंतर्गत झुमरा पहाड़ की तलहटी पर स्थित ग्राम पचमो में गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी. मृतक मजदूरों में पचमो गांव निवासी प्रकाश भुइयां(25) व इचाकडीह(मांडू) देवानंद उरांव(27) हैं. पचमो निवासी मृतक प्रकाश भुइयां घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना से गांव में लोग मर्माहत हैं.
गोमिया प्रखंड अंतर्गत झुमरा पहाड़ की तलहटी पर स्थित ग्राम पचमो में गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलट गया. जिसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी. मृतक मजदूरों में पचमो गांव निवासी प्रकाश भुइयां(25) व इचाकडीह(मांडू) देवानंद उरांव(27) हैं. पचमो निवासी मृतक प्रकाश भुइयां घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
आपके शहर में
घटना से गांव में लोग मर्माहत हैं. घटना गांव के बिल्कुल बीच बस्ती में हुई. घटना की सूचना पर रहावन ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये तेनुघाट भेजने संबंधी कार्रवाई की जा रही थी. बताया गया कि दोनों मृतक पचमो गांव निवासी जानकी महतो के ट्रैक्टर में कार्यरत थे. जानकी महतो ईंटभट्ठा भी संचालित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए